Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Teachers Recruitment in UP: जूनियर हाईस्कूलों में 1500 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, 41 हजार अभ्यर्थियों को राहत

Teachers Recruitment in UP: जूनियर हाईस्कूलों में 1500 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, 41 हजार अभ्यर्थियों को राहत

लखनऊ: प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में वर्ष 2021 से लंबित पड़ी लगभग 1500 प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मामला निस्तारित होने और शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।

2019 की संशोधित नियमावली और आरक्षण नियमों के अनुरूप भर्ती की कार्यवाही होगी। वर्ष 2021 में 260 प्रधानाध्यापक और 1250 शिक्षकों के लिए अधियाचन जारी कर परीक्षा कराई गई थी, जिसमें 41 हजार अभ्यर्थी पास हुए थे। लेकिन एक सवाल को लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था, जिस पर फरवरी 2025 में अंतिम निर्णय आया।

अब बेसिक शिक्षा निदेशालय पोर्टल पर पास अभ्यर्थियों से जिला और विद्यालयवार आवेदन लेकर मेरिट के आधार पर आवंटन करेगा। चार साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 41 हजार अभ्यर्थियों के लिए यह खबर उम्मीद की किरण लेकर आई है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!