Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

पनियरा नगर पंचायत कार्यालय के भव्य उद्घाटन की तैयारी अंतिम चरण में, केंद्रीय मंत्री करेंगे लोकार्पण

पनियरा नगर पंचायत कार्यालय के भव्य उद्घाटन की तैयारी अंतिम चरण में, केंद्रीय मंत्री करेंगे लोकार्पण

महराजगंज: नगर पंचायत पनियरा के नए कार्यालय भवन के भव्य उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह ऐतिहासिक अवसर आगामी 3 नवंबर 2025, दिन सोमवार सुबह 11 बजे आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह शिरकत करेंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने बताया कि भवन उद्घाटन को लेकर नगर पंचायत के सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भवन परिसर की सजावट, मंच निर्माण, अतिथियों के स्वागत और साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

अध्यक्ष ने बताया कि नया कार्यालय भवन नगर पंचायत पनियरा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी और जनसेवा की गति और पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नगरवासियों के सहयोग से पनियरा को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम को लेकर कर्मचारियों और नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों की भारी उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!