Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

सनातन चेतना के महाकुंभ की तैयारी, गोरखपुर में होगा दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन, सीएम योगी को मिला आमंत्रण

सनातन चेतना के महाकुंभ की तैयारी, गोरखपुर में होगा दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन, सीएम योगी को मिला आमंत्रण

गोरखपुर: सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट, राम-जानकी नगर, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा “सनातन चेतना • गौ सेवा • भक्ति • संस्कृति” के पावन संकल्प के साथ आगामी 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय “सनातन महोत्सव 0.4” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री रामलीला मैदान परिसर, मानसरोवर महादेव मंदिर, गोरखनाथ में संपन्न होगा।

इस राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत महोत्सव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में पधारने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर आचार्य अभयानंद जी महाराज द्वारा मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण पत्र प्रेषित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार “सनातन महोत्सव 0.4” केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह गौसंरक्षण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण, युवा सहभागिता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुँचाने का एक व्यापक सामाजिक अभियान है। इस महोत्सव के माध्यम से सनातन संस्कृति के मूल्यों, सामाजिक समरसता और भारतीय परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

आचार्य अभयानंद जी महाराज ने कहा कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति और आशीर्वचन से यह आयोजन न केवल गोरखपुर, बल्कि सम्पूर्ण पूर्वांचल के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिपादित रामराज्य, सुशासन और सांस्कृतिक चेतना के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में यह महोत्सव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट ने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री जी की स्वीकृति से यह आयोजन ऐतिहासिक स्वरूप ग्रहण करेगा और प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का नवसंचार करेगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!