Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

रामपुर में सड़क विकास को मिली रफ्तार, जल्द होगा शुरू दो मार्गों का निर्माण, विधायक आकाश सक्सेना ने किया भूमि पूजन

रामपुर में सड़क विकास को मिली रफ्तार, जल्द होगा शुरू दो मार्गों का निर्माण, विधायक आकाश सक्सेना ने किया भूमि पूजन

रामपुर: नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 2.53 करोड़ रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है। गुरुवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन कर परियोजना का शिलान्यास किया।

विधायक ने किया दो सड़कों का शिलान्यास

इस अवसर पर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि चिकन से चिट्ठी रामनगर मार्ग लंबे समय से कच्चा होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण स्थिति और भी खराब हो जाती थी।

इसी तरह लक्ष्मी नगर मार्ग भी गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इन दोनों सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही थी। विधायक ने बताया कि जनता की इस मांग को प्राथमिकता देते हुए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है और गांवों से लेकर शहरों तक बेहतर संपर्क मार्ग बनाए जा रहे हैं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, अर्जुन रस्तोगी, मीडिया प्रभारी बिजेंद्र गौतम, भाजपा नगर अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

error: Content is protected !!