Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

जनगणना कार्य की धीमी रफ्तार तमकुहीराज एसडीएम का सख्त रुख, चार कर्मचारियों पर गिरी गाज

जनगणना कार्य की धीमी रफ्तार तमकुहीराज एसडीएम का सख्त रुख, चार कर्मचारियों पर गिरी गाज

कुशीनगर: जनगणना कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। तमकुहीराज तहसील में जनगणना से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान चार कर्मचारियों की कार्यप्रणाली संतोषजनक न पाए जाने पर एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए।

मंगलवार, 3 जून को आयोजित समीक्षा बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति का आकलन किया गया। इस दौरान ऑनलाइन डेटा फीडिंग और लिंकिंग कार्य में धीमी प्रगति सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में लापरवाही दोहराए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नगर पंचायत तमकुहीराज की ओर से जारी पत्र के अनुसार अनुपमा गुप्ता, सविता गुप्ता, मनी मिश्रा और सुनीता रावत के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिली। प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण शासकीय कार्य है, जिसमें किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि समस्त कार्य गुणवत्ता और समयसीमा के अनुरूप पूर्ण हो।

author

Related Articles

error: Content is protected !!