Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

IAS संतोष वर्मा पर विवाद गहराया- ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन के बाद गिरफ्तारी की मांग तेज

IAS संतोष वर्मा पर विवाद गहराया- ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन के बाद गिरफ्तारी की मांग तेज

गाजियाबाद: मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण बेटियों को लेकर कथित रूप से की गई अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को लोनी के संगम विहार में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के नेतृत्व में वर्मा का पुतला दहन किया गया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने उनकी प्रतीकात्मक शवयात्रा भी निकाली।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने “ब्राह्मण बेटियों का अपमान नहीं सहेगा समाज” तथा “संतोष वर्मा को तुरंत गिरफ्तार करो” जैसे नारे लगाए। संगठन का कहना है कि उक्त टिप्पणी से समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं और आरोपी अधिकारी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुतला दहन के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रवेश दत्त भारद्वाज ने थाना लोनी बॉर्डर पर लिखित तहरीर देकर संतोष वर्मा के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच व आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पं. अंकुर शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), पं. विनोद शर्मा ‘पुर’ (राष्ट्रीय मंत्री), पं. गौरी शंकर पांडे (प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश), पं. मोहित शर्मा (मंडल महामंत्री मेरठ), पं. कैलाश शर्मा (जिला अध्यक्ष गाजियाबाद), पं. संदीप कौशिक (जिला अध्यक्ष उत्तर-पूर्वी दिल्ली), पं. अशोक शर्मा (जिला महामंत्री), पं. ललित शर्मा (जिला उपाध्यक्ष) सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!