Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Ghaziabad News: जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, नन्हे स्केटर्स को किया सम्मानित

Ghaziabad News: जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, नन्हे स्केटर्स को किया सम्मानित

गाजियाबाद: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम, जीडीए, विद्युत, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए और स्थलीय निरीक्षण योग्य मामलों का निरीक्षण कर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन में अनुराग सिंह ने पिरामल फाइनेंस से जुड़े होम लोन विवाद की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उन्होंने लोन की रकम जमा कर दी थी, बावजूद इसके उन्हें मकान पर कब्जा लेने की चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई कर कब्जा रोकवाया और बकाया राशि जमा करने का मार्गदर्शन दिया। अनुराग ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नन्हे स्केटर्स नंदिनी और युग को सम्मानित किया। बच्चों ने गाजियाबाद से अयोध्या तक स्केटिंग यात्रा पूरी कर इंफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे युवा खिलाड़ी खेलो इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हैं और जिला प्रशासन उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में सहयोग करेगा।

जनता दर्शन में एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, एडीएम न्यायिक अंजुम बी0, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!