Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गाजियाबाद में क्लब-बार खंगालने उतरा अग्निशमन विभाग, चेकिंग अभियान में कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

गाजियाबाद में क्लब-बार खंगालने उतरा अग्निशमन विभाग, चेकिंग अभियान में  कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

गाजियाबाद: उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित एक नाइट क्लब में हाल ही में हुई दर्दनाक आग की घटना के बाद गाजियाबाद प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देश पर शहर में संचालित क्लब, बार, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, होटल और मॉल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थलों पर व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न फायर स्टेशनों की टीमों ने कुल 30 प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा प्रणाली का परीक्षण किया। इसमें दी वाइन एंड मोर रेस्टोरेंट, सिनेमन किचन एंड बार, सोहो गार्डन, कृष्णा सागर होटल, रॉयल इन होटल, AXN पार्टी हॉल, वेदान्ता फार्म हाउस, सिल्वर सिटी मॉल, आपूलेन्ट मॉल, चौधरी मॉल, बीकानेर रेस्टोरेंट, पिज्जा हट, नजीर रेस्टोरेंट, अन्नतम बैंक्वेट हॉल, बीबीक्यू नेशन (EDM मॉल) सहित कई प्रमुख प्रतिष्ठान शामिल थे।

जांच में EDM मॉल के हल्दीराम, रूबरू रेस्टोरेंट, येलो चिली, पैसिफिक मॉल के कुछ रेस्टोरेंट्स, वेदान्ता फार्म हाउस और गोल्डन क्रिस्टल सहित कई स्थानों पर गंभीर कमियाँ पाई गईं। इन प्रतिष्ठानों को 10 दिनों के भीतर खामियाँ सुधारकर रिपोर्ट देने के निर्देश के साथ नोटिस जारी किए गए हैं।

चेकिंग के दौरान टीम ने कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरण चलाने का अल्प प्रशिक्षण भी दिया और आग से बचाव तथा जन-धन की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। साथ ही सभी भवन स्वामियों को अग्निशमन प्रणाली को सदैव ऑटोमोड पर कार्यशील रखने और निकास मार्ग अवरोध-मुक्त रखने के निर्देश दिए गए।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!