Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

फ़ोन में बार-बार आ रहा है Storage Full का नोटिफिकेशन, बिना फ़ोटो-विडियो डिलीट किए ऐसे खाली करें मोबाइल

फ़ोन में बार-बार आ रहा है Storage Full का नोटिफिकेशन, बिना फ़ोटो-विडियो डिलीट किए ऐसे खाली करें मोबाइल

नई दिल्ली: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी रोज़मर्रा की एक अहम ज़रूरत बन चुका है। कॉलिंग, ऑनलाइन पेमेंट, पढ़ाई, काम और मनोरंजन तक सब कुछ अब मोबाइल पर ही निर्भर है। ऐसे में अगर फोन बार-बार ‘Storage Full’ का नोटिफिकेशन दिखाने लगे, तो परेशान होना लाज़मी है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स इंटरनेट)

अक्सर यह चेतावनी ठीक उसी समय सामने आती है, जब यूजर कोई फोटो खींचने वाला होता है, ज़रूरी डॉक्यूमेंट डाउनलोड करना चाहता है या फिर ऐप अपडेट करने जाता है। ज़्यादातर लोग इसकी वजह फोन में मौजूद फोटो और वीडियो को मानते हैं और उन्हें डिलीट करने लगते हैं। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स की मानें तो फोन की स्टोरेज भरने की असली वजह कुछ और ही होती है।

ऐप्स का कैश बना बड़ी समस्या

दरअसल, स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले ऐप्स जैसे Instagram, YouTube, Facebook और Chrome तेजी से काम करने के लिए कैश फाइलें सेव करते हैं। ये फाइलें देखने में भले छोटी लगें, लेकिन समय के साथ इनका आकार काफी बढ़ जाता है और यही फोन की स्टोरेज का बड़ा हिस्सा घेर लेती हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, समय-समय पर ऐप्स का कैश साफ करने से बिना किसी जरूरी डेटा को हटाए तुरंत स्टोरेज खाली की जा सकती है। इसके लिए फोन की Settings में जाकर Apps सेक्शन में संबंधित ऐप चुनकर Storage ऑप्शन में मौजूद Clear Cache पर टैप करना होता है।

WhatsApp भी चुपचाप भरता है स्टोरेज

मोबाइल यूजर्स के लिए WhatsApp एक ज़रूरी ऐप है, लेकिन यही ऐप कई बार स्टोरेज फुल होने की सबसे बड़ी वजह बन जाता है। ग्रुप्स में आने वाले वीडियो, फॉरवर्ड मैसेज, वॉइस नोट और डॉक्यूमेंट अपने आप फोन की मेमोरी में सेव होते रहते हैं।

WhatsApp के Manage Storage फीचर में जाकर यूजर यह आसानी से देख सकता है कि कौन-सा ग्रुप या चैट सबसे ज्यादा स्टोरेज घेर रहा है। यहां से भारी और बेकार फाइलों को कुछ ही टैप में डिलीट किया जा सकता है।

Downloads और Trash फोल्डर भी जिम्मेदार

इसके अलावा, फोन का Downloads फोल्डर भी अक्सर अनदेखा रह जाता है। ब्राउजर से डाउनलोड की गई PDFs, वीडियो और पुराने डॉक्यूमेंट यहीं जमा रहते हैं। वहीं Gallery से डिलीट की गई फोटो-वीडियो Trash या Bin में पड़ी रहती हैं, जो स्टोरेज खाली नहीं होने देतीं।

जानिए विशेषज्ञों की सलाह

टेक जानकारों का कहना है कि अगर यूजर समय-समय पर कैश क्लियर करें, WhatsApp स्टोरेज मैनेज करें और Downloads Trash फोल्डर साफ रखें, तो बिना जरूरी फोटो-वीडियो डिलीट किए भी फोन की काफी स्टोरेज खाली की जा सकती है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!