Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

उत्तर प्रदेश के इन शहरों की सड़के होंगी चकाचक, योगी सरकार ने 1000 करोड़ की दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश के इन शहरों की सड़के होंगी चकाचक, योगी सरकार ने 1000 करोड़ की दी मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों की तस्वीर अब बदलने वाली है। राज्य सरकार ने सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण, मरम्मत, पुल और बाईपास बनाने की परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। शासन की व्यय वित्त समिति से लोक निर्माण विभाग (PWD) को 1000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है कि इन पर काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, शासन को कुल 22 हजार करोड़ रुपये की कार्ययोजनाएं भेजी गई हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से स्वीकृत किया जाएगा।

लखनऊ से लेकर लखीमपुर तक होगा फायदा

स्वीकृत परियोजनाओं में राजधानी लखनऊ में हजरतगंज से जियामऊ होते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे तक की सड़क की विशेष मरम्मत शामिल है। लंबे समय से खराब इस सड़क पर अब सफर आसान होगा।

सीतापुर में रामकोट-वजीरनगर-दधनामऊ मार्ग और सीतापुर-इटिया मार्ग, वहीं लखीमपुर खीरी में बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी दी गई है। इससे यातायात जाम की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

इन जिलों को मिलेगा लाभ

परियोजनाओं का लाभ लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, बहराइच, गोंडा, जौनपुर, कन्नौज, चंदौली, फर्रुखाबाद, रामपुर, बिजनौर, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, कानपुर देहात, प्रयागराज, अमरोहा, कौशाम्बी, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संतकबीरनगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, बांदा, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद और बलिया जैसे जिलों को मिलेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!