Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Andhra Pradesh: कुरनूल में दर्दनाक हादसा, चलती बस बनी मौत का सवारन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, जानिए ताज़ा अपडेट

Andhra Pradesh: कुरनूल में दर्दनाक हादसा, चलती बस बनी मौत का सवारन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, जानिए ताज़ा अपडेट

नई दिल्ली: गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक कावेरी ट्रैवल्स की वोल्वो बस बाइक से टकरा गई और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। हादसा चिन्थे पार्क के पास बेंगलुरु-हैदराबाद एनएच-4 पर हुआ।

बस पूरी तरह जलकर खाक

मिली जानकारी के अनुसार, बस में दो ड्राइवरों सहित कुल 40 लोग सवार थे। टक्कर के बाद आग इतनी तेज़ी से फैली कि बस कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गई। अब तक 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11 लोगों का इलाज सरकारी अस्पताल में और तीन यात्रियों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।

कुरनूल के पुलिस अधीक्षक विक्रांत पाटिल ने बताया कि हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। “बस एक दोपहिया वाहन से टकराई जो नीचे फंस गया। संभवतः घर्षण से चिंगारी निकली और आग भड़क उठी। यह एसी बस थी, इसलिए यात्रियों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलना पड़ा। जिन लोगों ने शीशे तोड़ लिए, वे बच गए,” उन्होंने कहा। आग पर काबू पा लिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी घटना को “बेहद दुखद” बताते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!