Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, एक जिंदगी अस्पताल में लड़ रही जंग

बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से अधिवक्ता की मौत, एक जिंदगी अस्पताल में लड़ रही जंग

बुलंदशहर: थाना रामघाट क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पैसरी के समीप राहुल एडवोकेट के भट्टे के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर 45 वर्षीय प्रदीप कुमार शर्मा एडवोकेट, पुत्र भिखारी दास शर्मा, तथा 28 वर्षीय कौशल कुमार, पुत्र सुनील कुमार, निवासी उचागांव सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार एवं हलका इंचार्ज कृष्णपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल एनएपीपी हॉस्पिटल, नरौरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप कुमार शर्मा एडवोकेट को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा सूचना देने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

घायल कौशल कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सनराइज हॉस्पिटल, अलीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि लगभग 15 वर्ष पूर्व मृतक के पिता भिखारी दास उर्फ बीडी शर्मा एडवोकेट की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। प्रदीप शर्मा अपने पीछे 15 वर्षीय पुत्र अंशुल और 8 वर्षीय पुत्र अनंत को छोड़ गए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

error: Content is protected !!