Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

VIDEO: शिवपुर बुजुर्ग में ट्रांसफार्मर खराब, महिलाओं का धरना-प्रदर्शन, दुर्गा पूजा पर अंधेरे में डूबा गांव

VIDEO: शिवपुर बुजुर्ग में ट्रांसफार्मर खराब, महिलाओं का धरना-प्रदर्शन, दुर्गा पूजा पर अंधेरे में डूबा गांव

कुशीनगर: विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार शिवपुर बाजार स्थित शिव मंदिर पर लगा 250 KVA का ट्रांसफार्मर 23 सितम्बर 2025 को जल गया था। इसके बाद 25 सितम्बर को विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन वह भी मात्र एक दिन भी नहीं चला और फिर खराब हो गया।

दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व के समय बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भीषण गर्मी में परेशान हैं। स्थिति से क्षुब्ध होकर शनिवार को स्थानीय महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन तार जलने की समस्या रहती थी, लेकिन विभाग ने कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उसी का परिणाम है कि बार-बार ट्रांसफार्मर जल रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि कहीं भी ट्रांसफार्मर जलने पर 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, लेकिन कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग के अधिकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में त्योहार के मौके पर उन्हें अंधेरे और परेशानी में धकेला जा रहा है, जिससे सरकार की छवि भी खराब हो रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!