Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

पनियरा में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

पनियरा में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

महराजगंज: महिला सशक्तिकरण अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत कस्बा चौकी इंचार्ज मृत्युंजय उपाध्याय, उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक रमेश चौधरी व महिला कॉन्स्टेबल अंबालिका पांडेय ने छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख श्री वेद प्रकाश शुक्ल की गौरवमयी उपस्थिति रही।

अधिकारियों ने महिलाओं और स्कूली छात्राओं को महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी।

1098 : बाल सहायता हेल्पलाइन

1090 : महिला पावर लाइन

181 : राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन

112 : पुलिस आपातकालीन सेवा

1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

100 : यूपी पुलिस डायल 100

101 : अग्निशमन/फायर ब्रिगेड

108/102 : एंबुलेंस व चिकित्सा वाहन सेवा

155300 : नागरिक कॉल सेंटर

1950 : निर्वाचन संबंधी जानकारी हेल्पलाइन

1077 : जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम

कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव ने छात्राओं और महिलाओं को साइबर अपराध, फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें, चाहे वह स्वयं को पुलिस अधिकारी, बैंक कर्मचारी या किसी अन्य विभाग का अधिकारी बताकर क्यों न पेश कर रहा हो।

इसके साथ ही उन्होंने महिला अपराधों और उनसे बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में नगर पंचायत पनियरा की महिला सफाई कर्मियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!