महराजगंज: गुरुवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का गोरखपुर एयरपोर्ट से लेकर महराजगंज जनपद तक कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जीएसटी के नए बिल का प्रारूप आने के बाद मंत्री का यह पहला जनपद दौरा रहा।

गोरखपुर जिले के गुलरिहा, रामपुर, बैलो और महराजगंज जिले के कतरारी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और कई विधायक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय तथा भाजपा युवा नेता निर्भय सिंह ने माल्यार्पण कर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का स्वागत किया।


