Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

यूपी पुलिस के जवान का कैंसर से निधन, पनियरा में हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

यूपी पुलिस के जवान का कैंसर से निधन, पनियरा में हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा वार्ड नंबर 7 राम जानकी नगर निवासी व यूपी पुलिस में तैनात चंद्र प्रताप सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पूर्व प्रधान डॉ. राम आशीष सिंह के पुत्र थे और गोरखपुर स्थित एडीजी बंगले पर उनकी ड्यूटी थी।

काफी समय से वे कैंसर से जूझ रहे थे। बनारस के टाटा कैंसर अस्पताल से लेकर गोरखपुर के पोद्दार कैंसर अस्पताल तक उनका इलाज चला, लेकिन सोमवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक चंद्र प्रताप सिंह (फाइल)

चंद्र प्रताप सिंह मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके पीछे आठ वर्षीय पुत्री अनन्या सिंह, दो भाई चंद्रशेखर सिंह और किशन सिंह सहित पूरा परिवार शोकाकुल है।

उनका अंतिम संस्कार पनियरा श्मशान घाट पर किया गया, जहां परिजन, रिश्तेदार और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी नम आंखों से उन्हें विदा करने पहुंचे।

इस मौके पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, चेयरमैन उमेश चंद जायसवाल, पूर्व प्रधान चंद्रभूषण सिंह, पूर्व सभासद प्रत्याशी मनीष गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!