Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

मानवता की मिसाल: बुलंदशहर में ग्रामीणों ने दिखाया बड़ा दिल, ब्रेन हैमरेज से पीड़ित युवक के इलाज को जुटाई हजारों की मदद

मानवता की मिसाल: बुलंदशहर में ग्रामीणों ने दिखाया बड़ा दिल, ब्रेन हैमरेज से पीड़ित युवक के इलाज को जुटाई हजारों की मदद

बुलंदशहर: खानपुर क्षेत्र के गांव गिनौरा नंगली में मानवता और सामाजिक एकजुटता की मिसाल देखने को मिली। ब्रेन हैमरेज से पीड़ित निर्धन युवक के इलाज के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर घर-घर जाकर सहयोग एकत्र किया, जिसमें कुल 72 हजार 641 रुपये की सहायता राशि जुटाई गई।

भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार के नेतृत्व में यह पहल की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक बॉबी पुत्र सत्यप्रकाश, उम्र लगभग 35 वर्ष, अत्यंत गरीब परिवार से है। उसके पास पक्का मकान तक नहीं है। अचानक आई गंभीर बीमारी के चलते परिवार गहरे आर्थिक संकट में फंस गया था।

पीड़ित की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मदद का निर्णय लिया और घर-घर जाकर आर्थिक सहायता एकत्र की। इस पुनीत कार्य में गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

इस अवसर पर समीर, पंडित रवि, प्रधान राजीव राघव, ठाकुर सुनील सिंह, ओकेश पंडित, रामू जोगी, अमित डीलर, प्यार लोधी, बीरपाल सिंह, रतन लोधी, भगत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सहायता अभियान यहीं नहीं रुकेगा। भविष्य में गांव या क्षेत्र के किसी भी निर्धन व्यक्ति के गंभीर रूप से बीमार होने की स्थिति में समय पर मदद पहुंचाने के लिए एक सहायता समिति का गठन भी किया जाएगा।

Related Articles

error: Content is protected !!