Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

12,000 से ज्यादा गानों के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कौन हैं वो Bollywood सिंगर जिसने अवॉर्ड जीतने की लगा दी झड़ी

12,000 से ज्यादा गानों के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए कौन हैं वो Bollywood सिंगर जिसने अवॉर्ड जीतने की लगा दी झड़ी

Asha Bhosle Birthday: भारतीय संगीत जगत में आशा भोसले (Asha Bhosle) का नाम सुनते ही हर किसी के दिल में उनकी मधुर आवाज की मिठास बस जाती है। उन्होंने न केवल बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाकर एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने अपनी आवाज से संगीत प्रेमियों को दशकों तक मंत्रमुग्ध किया।

उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया। आशा ने कुल मिलाकर करीब 12,000 गाने रिकॉर्ड किए हैं, जो किसी भी भारतीय कलाकार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

आशा भोसले (Asha Bhosle) का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र में हुआ था। वे एक संगीत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता, स्वरसम्राट दीनानाथ मंगेशकर, खुद एक मशहूर गायक थे। आशा भोसले ने बचपन से ही गायकी का अभ्यास शुरू कर दिया था। उनकी बड़ी बहन, लता मंगेशकर, भी एक प्रसिद्ध गायिका थीं, लेकिन आशा ने अपनी अलग पहचान बनाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कभी भी अपनी आवाज को दूसरों से प्रभावित नहीं होने दिया और लगातार मेहनत करती रहीं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!