Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गोरखपुर में 1 अक्टूबर से 75 हजार स्मार्ट मीटर हों जाएंगे प्रीपेड, अब बकाए पर नहीं कटेगी बिजली, जानिए पूरा अपडेट

गोरखपुर में 1 अक्टूबर से 75 हजार स्मार्ट मीटर हों जाएंगे प्रीपेड, अब बकाए पर नहीं कटेगी बिजली, जानिए पूरा अपडेट

गोरखपुर: जिले भर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक अक्टूबर से 75,547 स्मार्ट बिजली मीटर प्रीपेड मोड में बदल दिए जाएंगे। जीनस कंपनी सॉफ्टवेयर के जरिए यह परिवर्तन करेगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन बकाये पर नहीं कटेगा। बकाया रकम उपभोक्ता के खाते से समायोजित होती जाएगी।

उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

दो प्रतिशत सस्ता चार्ज: प्रीपेड मोड में प्रति यूनिट दर पोस्टपेड की तुलना में 2% कम होगी।

लचीला भुगतान: उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार रुपये जमा कर सकेंगे।

बकाया किस्तों में: पुराने बकाये का भुगतान 10 किस्तों में किया जा सकेगा।

कैसे करेंगे रिचार्ज?

रुपये जमा करने के लिए उपभोक्ता पीयूवीवीएनएल स्मार्ट बिल एप (Google Play Store) से डाउनलोड करें।

बिजली निगम की वेबसाइट, या फिर बिजली निगम के काउंटर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

एप से रोजाना की बिजली खपत देखी जा सकेगी, बिल जमा किया जा सकेगा और शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।

उपभोक्ताओं की पहली प्रतिक्रिया

गुरुवार शाम से ही उपभोक्ताओं को इस बदलाव का मैसेज मिलना शुरू हो गया। अचानक संदेश आने पर कई लोगों ने इसे साइबर फ्रॉड समझा, लेकिन शुक्रवार को बिजली विभाग के अभियंताओं ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से आधिकारिक व्यवस्था है।

कंपनी का दावा

जीनस कंपनी के सीजीएम विक्रांत मिश्र ने कहा कि प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी होंगे। इससे न सिर्फ बिजली बिल की बचत होगी बल्कि भुगतान प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी।

हेल्पलाइन कंपनी का हेल्पलाइन नंबर: 9257033642

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!