Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj News: पत्नी का खूनी खेल, पति को शराब पिलाकर प्रेमी संग कर डाली हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Maharajganj News: पत्नी का खूनी खेल, पति को शराब पिलाकर प्रेमी संग कर डाली हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

महराजगंज: पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना निचलौल क्षेत्र का है, जहाँ बीते 12/13 सितंबर की रात गैस एजेंसी दमकी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन और विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल शिवप्रताप सिंह की देखरेख में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का खुलासा

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ बिहारी ने स्वीकार किया कि उसका मृतक नागेश्वर रौनियार की पत्नी नेहा रौनियार से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पति बाधा बना हुआ था। इसी कारण दोनों ने मिलकर योजना बनाई और नागेश्वर को किराए के कमरे पर बुलाकर शराब पिलाई। बाद में दुपट्टे से पैर बाँधकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को एक्सीडेंट जैसा दिखाने के लिए मोटरसाइकिल पर बैठाकर दमकी गैस एजेंसी के पास फेंक दिया गया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!