Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गोरखपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, जानिए कैसे देते थे वारदात को अंजाम

गोरखपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, जानिए कैसे देते थे वारदात को अंजाम

गोरखपुर: खजनी पुलिस ने अन्तरराज्यीय संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ अभियुक्तों को दबोच लिया है। इनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये कीमत का माल बरामद किया गया है। बरामदगी में एक तमंचा, जिंदा कारतूस, 2135 ग्राम सोना-चांदी के आभूषण, 5.45 लाख रुपये नगद, 5 किलो चरस, चोरी में प्रयुक्त उपकरण और एक पिकअप गाड़ी शामिल है।

यह कार्रवाई एसएसपी गोरखपुर के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में थाना खजनी पुलिस ने सर्विलांस व एंटी थेप्ट सेल की मदद से यह बड़ी सफलता हासिल की।

गिरोह का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उनका गिरोह 13 सदस्यों का है, जो गोरखपुर, आसपास के जिलों और अन्य राज्यों में चोरी, मादक पदार्थों और पशु तस्करी की वारदातों में सक्रिय है। चोरी के जेवरात को यह लोग संतकबीरनगर के बाखिरा क्षेत्र के सोनार गौरीशंकर और बिहार के जुबैर व गुड्डू को बेचते थे। गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए पिकअप गाड़ी का इस्तेमाल करता था।

गिरफ्तार आरोपी

1. चाँद अली उर्फ तौफिक – निवासी बंजरिया परसा, बखीरा (संतकबीरनगर)

2. सोनू – निवासी जिगनी, सिकरीगंज (गोरखपुर)

3. इरफान – निवासी बंजरिया, बखीरा (संतकबीरनगर)

4. परवेज – निवासी बंजरिया, बखीरा (संतकबीरनगर)

5. अफरोज – निवासी बंजरिया, बखीरा (संतकबीरनगर)

6. भीम – निवासी औराई, हरपुर बुदहट (गोरखपुर)

7. गौरीशंकर वर्मा – निवासी बाखिरा (संतकबीरनगर)

8. आदित्य सोनी – निवासी गोरखपुर

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गोरखपुर, संतकबीरनगर व अन्य जिलों में हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

हाल की घटनाएं

पिछले एक माह में गिरोह ने गोरखपुर और संतकबीरनगर में 20 से अधिक घरों में चोरी की है। इसमें लाखों रुपये नगद, जेवरात और बर्तन चोरी किए गए। हाल की वारदातें खजनी, गोला, सिकरीगंज, गगहा, गीडा और घनघटा थाना क्षेत्रों में हुई थीं।

पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की गंभीर धाराओं, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!