Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

किशोर की संदिग्ध मौत से परिजनों में कोहराम, बाहर घूमने जाने की ज़िद में लगा ली फांसी

किशोर की संदिग्ध मौत से परिजनों में कोहराम, बाहर घूमने जाने की ज़िद में लगा ली फांसी

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के दीन दयाल नगर में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 13 वर्षीय किशोर विनायक जायसवाल की लाश कमरे से बरामद हुई। बताया जा रहा है कि उसने दरवाजे के पर्दे लगाने वाले रॉड में स्कूल की टाई से फांसी लगाकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार मृतक कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज निवासी रंजीत जायसवाल का पुत्र था। वह पनियरा में अपने बड़े पिता मनीष जायसवाल के यहां दादा-दादी के साथ रह रहा था। सोमवार सुबह जब दादा-दादी दवा लेने बाहर गए, तो वह भी साथ चलने की जिद करने लगा। लेकिन उनके मना करने पर वह घर के बाहर बने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक बाहर न आने पर बड़े पिता मनीष ने जब खिड़की से झांककर देखा तो विनायक का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा कटवाकर शव को बाहर निकाला और जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस पूरे मामले में पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बात चीत के दौरान बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!