Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Gorakhpur News: अवैध शराब के खिलाफ अभियान, चार भट्टियां ध्वस्त, बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद

Gorakhpur News: अवैध शराब के खिलाफ अभियान, चार भट्टियां ध्वस्त, बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद

गोरखपुर: अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर उप आबकारी आयुक्त, गोरखपुर प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के मार्गदर्शन में आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 श्याम कुमार गुप्ता, निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता तथा प्रवर्तन के सब-इंस्पेक्टर अब्दुल जव्वाद की संयुक्त टीम ने ग्राम सिकटौर में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान टीम ने चार अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त करते हुए लगभग 800 किलो लहन नष्ट किया गया और मौके से 75 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

इस मामले में दो अभियोग दर्ज किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके और जनहित में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!