Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Kushinagar News: अनैतिक संबंध की कोशिश में छात्र की हत्या, पूर्व प्रधानाचार्य ने रची थी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

Kushinagar News: अनैतिक संबंध की कोशिश में छात्र की हत्या, पूर्व प्रधानाचार्य ने रची थी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

कुशीनगर: हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला, अब्दुल हमीदनगर छात्रावास में किशोर की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल प्रधानाचार्य सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार व क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में बनी संयुक्त पुलिस टीम (थाना हाटा, स्वाट और सर्विलांस) ने 16 सितम्बर को यह सफलता हासिल की।

घटना का विवरण

12 सितम्बर 2025 को छात्रावास में एक किशोर मृत पाया गया था। प्रारम्भिक तौर पर यह आत्महत्या प्रतीत हो रही थी, लेकिन पुलिस की गहन पड़ताल में मामला हत्या का निकला। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर थाना कोतवाली हाटा में मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

मुख्य अभियुक्त पूर्व प्रधानाचार्य प्रभुनाथ पाण्डेय ने पूछताछ में स्वीकार किया कि 11/12 सितम्बर की रात उसने किशोर के साथ गलत इरादे से अनैतिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध व शिकायत के डर से उसने किशोर का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को सीढ़ी के पास धोती से फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया और घटना में प्रयुक्त धोती भी बदल दी।

हत्या को आत्महत्या दर्शाने में अभियुक्त प्रभुनाथ की मदद उसके दो पुत्रों शिवनाथ और रामनाथ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी ने की। सभी ने मिलकर परिजनों और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस की कार्रवाई

संयुक्त पुलिस टीम ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर व संवेदनशील मामला मानते हुए कहा कि इस तरह के अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!