Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj News: परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

Maharajganj News: परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

महराजगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम संयोजक द्वारा किया गया।

शिविर की शुरुआत में सर्वप्रथम रक्तदान करने वालों में वाहन चालक रविन्द्र तिवारी, अनन्य सहयोगी बृजेश सिंह (पहलवान), डॉ. राम जतन चौहान और पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु सिंह शामिल रहे। इसके अलावा भी कई अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

आयोजकों ने बताया कि यह शिविर समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता फैलाने और ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक पटेल, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष जनार्दन सिंह, ग्राम प्रधान नटवा सुनील सिंह, मुन्ना गुप्ता, इंद्रासन शर्मा, वशिष्ठ सिंह, नंद किशोर यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुनील गौड़, युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, मंडल महामंत्री अजय गौतम, स्वास्थ्य कर्मचारी संजय सिंह तथा अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!