Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Maharajganj News: मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ, ग्राम प्रधान अनामिका सिंह सम्मानित

Maharajganj News: मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ, ग्राम प्रधान अनामिका सिंह सम्मानित

महराजगंज: प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया। जनपद मुख्यालय स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बसंतपुर की ग्राम प्रधान अनामिका सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विधायक पनियरा एवं विधायक सदर ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में निर्देश दिए गए कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नारी शक्ति को चिन्हित करते हुए अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाए, ताकि महिला सशक्तिकरण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँचे।

इसके तहत 21 सितंबर 2025 को जनपद में महिला पुलिसकर्मियों की भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीं, आगामी शारदीय नवरात्रि के दौरान भी महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई सांस्कृतिक व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि जनपद में मिशन शक्ति 5.0 को प्रभावी और व्यापक रूप से संचालित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हों और प्रदेश स्तर पर एक सशक्त संदेश दिया जा सके।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!