महराजगंज: पनियरा विकासखंड के ग्राम सभा राजमंदिर में शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत सक्रिय स्वयं सहायता समूहों की समूह सखियों द्वारा संचालित हुआ।
यह भी पढ़ें: Maharajganj News: मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ, ग्राम प्रधान अनामिका सिंह सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसे जीवन से जुड़े अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला, ग्राम प्रधान देयान्ती देवी, महिला कल्याण विभाग से रत्ना तिवारी तथा ब्लॉक मिशन मैनेजर (BMM) गायत्री मैडम उपस्थित रहीं।

इसके अलावा, बैंक सखी अनीता भारती, समूह सखी सरिता, CLF प्रबंधक संध्या चौरसिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं। महिला कल्याण विभाग की ओर से उपस्थित महिलाओं को बेबी किट, पैम्पर्स और बेबी निपल्स का वितरण भी किया गया। इस पहल को महिलाओं ने सराहा और उपयोगी बताया।
यह भी पढ़ें: Crime in Maharajganj: कोल्हुई में खूनी झड़प, पैसों के लेन-देन में डंपर चालक की हत्या, जानिए पूरा मामला
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, आर्थिक रूप से सशक्त होने और अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही उन्हें सामाजिक अधिकारों और निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।


