Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Maharajganj News: धार्मिक झंडा लेकर जा रहे युवकों पर टिप्पणी से मचा बवाल, पुलिस ने संभाली स्थिति

Maharajganj News: धार्मिक झंडा लेकर जा रहे युवकों पर टिप्पणी से मचा बवाल, पुलिस ने संभाली स्थिति

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजुडेहरा में रविवार अपराह्न तीन बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एवन बेकर्स में काम करने वाले एक बंगाली युवक ने धार्मिक झंडा लेकर जा रहे बच्चों को रोककर कथित तौर पर हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और धर्म परिवर्तन की बात कही।

इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और देखते ही देखते माहौल गर्मा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

दुर्गा पूजा समिति ने दी तहरीर

दुर्गा पूजा समिति के श्यामसुंदर सिंह, सत्यम सिंह, अभय, शुभम, नागेंद्र, चंद्रपाल, अंकित और अविनाश सिंह द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया गया कि गांव के कुछ बच्चे धार्मिक झंडा लेकर जलपा मां मंदिर की ओर जा रहे थे। तभी आरोपी युवक ने उन्हें रोककर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और देवी-देवताओं को गाली देने लगा।

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष पनियरा, आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है। पूछताछ जारी है।

गांव में तनाव, पुलिस सतर्क

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कुछ ग्रामीण युवक को बांग्लादेशी बता रहे हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!