Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Mission Shakti 5.0: पीपीगंज के बापू इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

Mission Shakti 5.0: पीपीगंज के बापू इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

गोरखपुर: जिले के पीपीगंज नगर पंचायत स्थित बापू इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पीपीगंज कस्बा चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने छात्राओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए इनके महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

चौकी प्रभारी ने छात्राओं को बताया कि आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कैसे करना है। उन्होंने आत्मरक्षा और सतर्कता पर जोर देते हुए कहा कि सही समय पर उठाया गया कदम कई खतरों से बचा सकता है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि मिशन शक्ति का पांचवां चरण 22 सितंबर से 24 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राएं एंजल, काव्या, मीरा, सरिता, शिक्षकगण, महिला कांस्टेबल रितु कश्यप, ममता यादव, कांस्टेबल उमेश सिंह, गोविंद यादव, अमित गिरी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!