कुशीनगर: जटहाँ बाजार थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए 2 लाख रुपये के सामान समेत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी किए गए जेवरात और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता हाथ लगी है।
दरअसल, थाना क्षेत्र जटहाँ बाजार में बीते 13/14 सितंबर 2025 की रात चोरी की घटना हुई थी। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों-
- सनी नट पुत्र चांद मोहम्मद
- मुबारक नट पुत्र फारुख
- भोलू पुत्र अमीन सभी निवासी ग्राम जरार, थाना कोतवाली पडरौना, कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से चोरी गए अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये के सामान बरामद किए गए हैं। इनमें सोने-चांदी के आभूषण और 15,000 रुपये नगद शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


