Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

RSS के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, दिखी अनुशासन और संगठन की शक्ति

RSS के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन, दिखी अनुशासन और संगठन की शक्ति

महराजगंज: विजयादशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष (1925-2025) के अंतर्गत मुजुरी कस्बे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वर्गीय अभिराज चौरसिया इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित उत्सव में संघ के सह-प्रांत प्रचारक सुरजीत जी (गोरक्ष प्रांत) मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने संघ की ऐतिहासिक यात्रा, शताब्दी वर्ष के महत्व और राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अनुशासन का प्रतीक रहा पथ संचलन

कार्यक्रम के उपरांत सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणवेश में पथ संचलन किया। नहर चौराहा होते हुए निकले इस संचलन में घोष वादन, ढोल-नगाड़ों और स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियों ने नगरवासियों को आकर्षित किया। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह स्वयं पथ संचलन में शामिल हुए। उन्होंने संघ के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संघ का अनुशासन और संगठन शक्ति समाज को दिशा देने वाला है। वहीं, जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने स्वयंसेवकों से राष्ट्रहित और समाजसेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

विजयादशमी उत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क दिखा। पनियरा पुलिस की विशेष टीम कस्बे में जगह-जगह तैनात रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सका।

मुजुरी कस्बे में आयोजित यह विजयादशमी उत्सव शताब्दी वर्ष का एक यादगार क्षण बन गया, जिसने अनुशासन, संगठन शक्ति और राष्ट्र सेवा का सशक्त संदेश पूरे क्षेत्र में पहुँचा दिया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!