Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

दीवाली पर वाहन चालकों को बड़ी राहत, बिना FASTag अब नहीं देना होगा दोगुना टोल, जानिए UPI से भुगतान पर लगेगा कितना शुल्क

दीवाली पर वाहन चालकों को बड़ी राहत, बिना FASTag अब नहीं देना होगा दोगुना टोल, जानिए UPI से भुगतान पर लगेगा कितना शुल्क

नई दिल्ली: दीवाली के अवसर पर केंद्र सरकार ने देशभर के वाहन चालकों के लिए राहतभरी घोषणा की है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि अब बिना FASTag वाले वाहनों या जिन वाहनों के FASTag में पर्याप्त बैलेंस नहीं है, वे अब टोल शुल्क का भुगतान यूपीआई (UPI) के माध्यम से कर सकेंगे। इस स्थिति में वाहन स्वामी को सिर्फ सवा गुना (1.25 गुना) टोल शुल्क ही देना होगा।

अभी तक यदि किसी वाहन में FASTag नहीं होता था या उसमें बैलेंस समाप्त हो जाता था, तो वाहन स्वामी को टोल प्लाजा पर दोगुना शुल्क देना पड़ता था। लेकिन अब यह नियम बदल दिया गया है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी श्रेणी के वाहन की सामान्य टोल फीस 100 रुपये है, तो अब FASTag न होने की स्थिति में यूपीआई से भुगतान करने पर सिर्फ 125 रुपये ही देने होंगे।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रहण प्रणाली (ETC) तकनीकी खराबी के कारण काम नहीं करती है, तो उस स्थिति में वाहन से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे वाहनों को बिना भुगतान के टोल पार करने की अनुमति दी जाएगी और उन्हें शून्य लेनदेन (Zero Transaction) की रसीद जारी की जाएगी।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!