महराजगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) सदर खंड के खुटहा में रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि भारत अपनी अदम्य शक्ति के बल पर पूरी दुनिया में पूजनीय है।

उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक वेतन के लिए नहीं बल्कि वतन के लिए कार्य करते हैं। संघ का आदर्श वाक्य “तन समर्पित, मन समर्पित, यह जीवन समर्पित है माँ तेरे लिए” हर स्वयंसेवक के जीवन का मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण होता है और वहीं से व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की नींव पड़ती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने की। उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता देश के लिए जीने-मरने को सदैव तैयार रहते हैं, और उनके उच्च आदर्शों के कारण देश का चरित्र निखर रहा है।
इस अवसर पर जिला प्रचारक विनय, सह जिला कार्यवाह अनिल, जिला संपर्क प्रमुख विमल, जिला प्रचार प्रमुख जीवेश, सर्व व्यवस्था प्रमुख आकाश गुप्ता, खंड कार्यवाह दीपक व सुनील, सह खंड कार्यवाह धर्मेंद्र व अरविंद, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, सदर प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, दीपक कसौधन, मनमोहन गुप्ता, राहुल, विशाल सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।


