Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

Gorakhpur News: परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भड़के मण्डलायुक्त, धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार, जानिए पूरा अपडेट

Gorakhpur News: परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भड़के मण्डलायुक्त, धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार, जानिए पूरा अपडेट

गोरखपुर: मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में गुरुवार को 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई और कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण की जाएं। मण्डलायुक्त ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषी अधिकारियों या ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति बढ़ाई जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए और समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सहित लोक निर्माण विभाग, जल निगम, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!