Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

महराजगंज महोत्सव 2025: संगीत, रोशनी और संस्कृति का तीन दिवसीय धमाका, बॉलीवुड-भोजपुरी स्टार्स बिखेरेंगे जलवा

महराजगंज महोत्सव 2025: संगीत, रोशनी और संस्कृति का तीन दिवसीय धमाका, बॉलीवुड-भोजपुरी स्टार्स बिखेरेंगे जलवा

महराजगंज: पूरा जनपद एक बार फिर से उत्सव और रंगों से सजने जा रहा है। महराजगंज महोत्सव 2025 का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बड़े पैमाने पर किया जाएगा। वर्षा के कारण पिछले साल होने वाली बाधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार तारीख बढ़ा दी गई है ताकि आयोजन पूरी भव्यता और उल्लास के साथ संपन्न हो सके।

महोत्सव की शुरुआत 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर होगी। उद्घाटन दिवस पर लेजर शो के माध्यम से एकता और राष्ट्रनिर्माण की थीम को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, लोकप्रिय यूफोरिया बैंड अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेगा। इसी शाम असित त्रिपाठी अपने सुपरहिट गीत ‘तेरा इंतजार’ से सुरों का जादू बिखेरेंगे।

1 नवंबर को बॉलीवुड नाइट के तहत अंकित तिवारी अपने हिट गीतों ‘सुन रहा है ना तू’, ‘गलियां’ और ‘तू है कि नहीं’ से दर्शकों को सुरमयी सफर पर ले जाएंगे। महोत्सव का समापन 2 नवंबर को भोजपुरी नाइट के साथ होगा, जिसमें भोजपुरी की सुरकोकिला कल्पना पटवारी अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोहेंगी। साथ ही, इसी दिन पद्मश्री कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जहां देश के चर्चित कवि अपने शब्दों से माहौल को रोमांचक बनाएंगे।

इसपर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि यह महोत्सव जिले की कला, संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास है। तीन दिनों तक महराजगंज में रोशनी, संगीत और संस्कृति का ऐसा संगम होगा जो हर दिल को जोड़ देगा।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!