Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, पनियरा में सांसद खेल स्पर्धा का हुआ भव्य आयोजन, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच, पनियरा में सांसद खेल स्पर्धा का हुआ भव्य आयोजन, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

महराजगंज: पनियरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पनियरा ब्लॉक में शनिवार को खेल प्रतिभाओं का उत्सव देखने को मिला। पनियरा इंटर कॉलेज और रामरतन पीजी कॉलेज, रामपुर मंसूरगंज के खेल मैदान में सांसद खेल स्पर्धा के द्वितीय दिवस का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने दोनों स्थलों पर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत पनियरा चेयरमैन उमेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो और लेमन रेस जैसे कई खेलों में जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस खेल स्पर्धा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मंच देना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। ऐसे आयोजन बच्चों में खेल भावना और आत्मविश्वास दोनों का विकास करते हैं।

चेयरमैन उमेश जायसवाल ने कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास आता है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देगी।

वहीं, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को फिट इंडिया अभियान से जोड़ने का कार्य करेगा और एकता व फिटनेस का संदेश देगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, जिला महामंत्री बबलू यादव, खेल संयोजक प्रेमशंकर उर्फ़ निर्भय सिंह, सह संयोजक कौशल श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंधक रामचंद्र यादव, आफताब आलम, विवेक पटेल, उमेश प्रजापति, देवेंद्र गिरी, आकर्ष श्रीवास्तव, वीरेंद्र गुप्ता और रूपेश शर्मा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!