Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

मुजुरी में आयोजित मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन में बोले पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद- शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो

मुजुरी में आयोजित मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन में बोले पूर्व सांसद जयप्रकाश निषाद- शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो

महराजगंज: मुजुरी के पास स्थित एक मैरेज हाल में सोमवार को मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश संयोजक मत्स्य प्रकोष्ठ जयप्रकाश निषाद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयप्रकाश निषाद ने कहा कि इच्छाशक्ति और आत्मबल से कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। जिस दिन समाज ठान ले, उसी दिन परिवर्तन की दिशा तय हो जाती है। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज को अपने हक और सम्मान के लिए शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनना होगा।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि समाज को जागरूक करते हुए संगठन को मजबूत करें, क्योंकि मजबूत संगठन ही समाज की पहचान और शक्ति होता है।

इस अवसर पर वीरेंद्र निषाद, रामकेवल निषाद, प्रेम सागर निषाद, मातादीन निषाद, विनोद सिंह, सुरेन्द्र भारती, पंकज निषाद, अरविंद निषाद, ओमप्रकाश, रामअधार, आदित्य, बृजेश, क्रांति सहानी, रामभवन, उमेश, जगदीश, दीनानाथ सहानी, अर्जुन निषाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!