Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

कृष्णा महिला पीजी कॉलेज के मंच से वेद प्रकाश शुक्ला ने कही ऐसी बात, जिसे सुन छात्राओं में बढ़ा जोश

कृष्णा महिला पीजी कॉलेज के मंच से वेद प्रकाश शुक्ला ने कही ऐसी बात, जिसे सुन छात्राओं में बढ़ा जोश

महराजगंज: “उच्च और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर छात्राएं परिवार और देश का नाम रोशन करें” यह बात पनियरा प्रमुख एवं प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला ने कही। वे बुधवार को कृष्णा महिला पीजी कॉलेज, बड़वार पनियरा में नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब जब गांव और घर के नजदीक ही उच्च शिक्षण संस्थान खुल गए हैं, तो छात्राओं की पढ़ाई में आने वाली रुकावटें काफी हद तक दूर हो गई हैं। शिक्षा के बल पर महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और जीवन में ऊँचाइयाँ छुएं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जयनाथ सिंह ने कहा कि “पढ़ी-लिखी महिला दो परिवारों को शिक्षित कर सकती है।” उन्होंने छात्राओं को समर्पण और लगन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

महाविद्यालय के निदेशक अजय बहादुर सिंह ने कहा कि छात्राएं अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाएं। चेयरमैन पुष्पा सिंह ने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की कुंजी शिक्षा ही है।

प्राचार्य डॉ. इंद्रेश चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्राओं से नियमित क्लास करने और अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने का आग्रह किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाविद्यालय के प्रबंधक राजाराम सिंह ने कहा कि “बालिकाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ही इस महाविद्यालय की स्थापना की गई है।”

कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. सुषमा पांडेय ने किया।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!