Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

Crime News: पनियरा पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, मां-बेटा गिरफ्तार

Crime News: पनियरा पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, मां-बेटा गिरफ्तार

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र में पोखरे में मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, बीते 4 नवंबर को बसडीला गांव के पास स्थित पोखरे में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पहचान की प्रक्रिया के बाद मृतका की शिनाख्त संजना निवासी नगर पंचायत पनियरा वार्ड नंबर 10 के रूप में हुई।

जांच के दौरान पता चला कि संजना का प्रेम प्रसंग अरुण पुत्र गोली राजभर निवासी पनियरा से था। दोनों ने लगभग छह माह पहले शादी भी की थी। शादी के बाद अरुण अपनी पत्नी को घर लाना चाहता था, लेकिन संजना ने बच्चे के जन्म के बाद आने की बात कहकर इंकार कर दिया था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 31 अक्तूबर की रात अरुण ने संजना को बहला-फुसलाकर घर बुलाया, जहां विवाद के दौरान उसने मां अंशु देवी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

पहले महिला का मुंह दबाकर पीटा गया और फिर दीवार पर सिर पटकने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने उसे गांव के बाहर पोखरे में फेंक दिया।

पनियरा पुलिस ने 6 नवंबर को दोनों आरोपियों अरुण राजभर और अंशु देवी को डिंगुरी सिवान स्थित बागीचे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, राजेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, और महिला कांस्टेबल विक्की गौड़ शामिल रहे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!