Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत… गाज़ियाबाद में जश्न की गूंज, भाजपा कार्यालय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत… गाज़ियाबाद में जश्न की गूंज, भाजपा कार्यालय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

गाज़ियाबाद: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक विजय के बाद गाज़ियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही जीत के पक्के संकेत मिले, भाजपा महानगर कार्यालय नेहरू नगर में पार्टी समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि “बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। यह जीत देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। गाज़ियाबाद में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है और यह विजय हर कार्यकर्ता की मेहनत की जीत है।”

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन डेढ़ा ने युवा शक्ति की एकजुटता को जीत का आधार बताते हुए कहा कि “बिहार की युवा पीढ़ी ने साबित कर दिया है कि वह विकास की राजनीति के साथ है। यह जीत युवाओं की उम्मीदों और विश्वास की जीत है।”

महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने कहा कि “गरीब कल्याण योजनाओं, जन-सुविधा कार्यों और राष्ट्रहित की नीतियों ने भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत किया है। बिहार की यह जीत देशभर में सकारात्मक संदेश देती है।”

विजय जश्न के बीच भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से निकलकर दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर रवाना हुए, जहाँ वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने वाले संबोधन से सीधा जुड़ेंगे और विजय उत्सव में शामिल होंगे।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!