Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

एमडीएम गड़बड़ी का खुलासा: सभासद की शिकायत पर प्रधानाध्यापिका निलंबित, जानिए पूरा अपडेट

एमडीएम गड़बड़ी का खुलासा: सभासद की शिकायत पर प्रधानाध्यापिका निलंबित, जानिए पूरा अपडेट

महराजगंज: नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 11 गांधी नगर के सभासद संजय कुमार की शिकायत पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को मिड-डे-मील (एमडीएम) में हेरफेर करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की।

सभासद संजय कुमार के अनुसार वे 2 अप्रैल 2024 से मेनू के अनुसार मिड-डे-मील बनवा रहे हैं, लेकिन शासन से आने वाली एमडीएम राशि उन्हें पूर्ण रूप से नहीं दी जा रही थी। प्रधानाध्यापिका द्वारा कम राशि मिलने की जानकारी दी जाती रही, जबकि खातों में इससे अधिक भुगतान दिखाया जा रहा था।

सभासद का आरोप है कि:

मार्च 2025 तक सभी भुगतान उन्हें चेक के माध्यम से प्राप्त हुए,

लेकिन अप्रैल 2025 का भुगतान उन्हें ₹7,140 नकद दिया गया,

जबकि एमडीएम खाते से ₹33,000 से अधिक की निकासी दर्शाई गई है।

इस गड़बड़ी को संदेहास्पद मानते हुए सभासद ने विभाग को तहरीर देकर जांच की मांग की थी।

एबीएसए शिवकुमार ने बताया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया था। जांच के बाद वित्तीय विसंगतियों की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!