Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

गाजियाबाद में SIR की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, उप निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की अहम बैठक

गाजियाबाद में SIR की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, उप निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ की अहम बैठक

गाजियाबाद: कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में उप निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में चल रहे एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना और इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराना था।

उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के अनुसार 30 नवंबर 2025 (रविवार) को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे और गणना प्रपत्रों से संबंधित लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने बीएलए (बूथ स्तर एजेंट) और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें और मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि-

“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से ना हटने पाए। जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें जागरूक करें, प्रपत्र भरने में मदद करें और फॉर्म समय पर जमा कराने के लिए प्रेरित करें। इससे डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया समय से पूरी हो सकेगी।”

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों ने भी एसआईआर कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस बैठक में भाजपा से सुभाष चन्द्र शर्मा, कांग्रेस से राजेन्द्र शर्मा, बसपा से मनोज कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!