Hindi Express News
  • 02/03/2026
  • Last Update 01/03/2026 8:01 pm
  • Lucknow

बुजुर्गों के सम्मान पर बोले पंडित जगदीश मिश्रा, आशीर्वाद ही असली शक्ति, जानिए कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातें

बुजुर्गों के सम्मान पर बोले पंडित जगदीश मिश्रा, आशीर्वाद ही असली शक्ति, जानिए कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातें

कुशीनगर: नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज, बेदुपार में बुधवार को स्वर्गीय राजेन्द्र दूबे की चौबीसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पं. जगदीश मिश्रा उर्फ बालटी बाबा ने कहा कि

“जब हम अपने बुजुर्गों को याद करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी भी हमें याद करेगी। इसलिए हमेशा अपने बुजुर्गों का सम्मान और स्मरण बनाए रखना चाहिए।”

मुख्य अतिथि ने कहा कि यह परंपरा समाज में नैतिक मूल्यों और आपसी स्नेह को बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुजुर्गों का सम्मान और उनके अनुभवों का आदर हमेशा किया जाना चाहिए।

श्रद्धांजलि अर्पित करते पं. जगदीश मिश्रा

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं मनोचिकित्सक डॉ. संध्या मिश्र ने कहा कि माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही जीवन में सच्ची शक्ति और सुख-सुविधा प्राप्त होती है।

“जो व्यक्ति अपने माता-पिता की सेवा नहीं करता, वह साधनहीन और शक्तिहीन बन जाता है।”

पूर्व प्रधानाचार्य जितेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि चाहे व्यक्ति जीवित हो या स्वर्गवासी, उनके प्रति स्नेह और कृपा हमेशा हमारे जीवन में बनी रहती है।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राजेन्द्र दूबे के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्वलन से हुई। आयोजक और विद्यालय प्रबंधक संजय कुमार दूबे ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण भी कराया। कार्यक्रम का संचालन मन्नजय तिवारी ने किया।

इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिनमें सुनील मिश्रा, जगदीश चौबे, मदन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र, सचिन गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!