Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

गायत्री बस्ती में गूंजा हिंदू एकता का उद्घोष, मातृशक्तियों की गरिमामयी सहभागिता ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

गायत्री बस्ती में गूंजा हिंदू एकता का उद्घोष, मातृशक्तियों की गरिमामयी सहभागिता ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

महराजगंज: नगर की गायत्री बस्ती स्थित गायत्री मंदिर परिसर में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में एक भव्य और सुव्यवस्थित हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. राजू जी ने हिंदू समाज की संगठित शक्ति, सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रभावशाली विचार रखे। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होता है, तभी राष्ट्र मजबूत बनता है।

विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थनगर विभाग के सद्भाव प्रमुख श्री ज्योतिषमणि जी ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संगठन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता श्री सन्नी आग्रहरी ने की। वहीं गायत्री शक्तिपीठ के संत श्री रामकरण जी ने अपने आशीर्वचनों से उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह नगर कार्यवाह श्री विशाल जी सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एवं मातृशक्तियां सम्मिलित हुईं।

पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा मिली।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!