Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

चौक मण्डल में ऐतिहासिक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, गूंजा संगठन और राष्ट्र निर्माण का मंत्र

चौक मण्डल में ऐतिहासिक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, गूंजा संगठन और राष्ट्र निर्माण का मंत्र

महराजगंज: मिठौरा खण्ड के चौक मण्डल में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन महंत दिग्विजय नाथ बहुद्देशीय इंडोर स्टेडियम, चौक बाजार, महराजगंज में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सकल हिन्दू समाज की बड़ी संख्या में सहभागिता रही और पूरा वातावरण राष्ट्रभाव, अनुशासन व सामाजिक समरसता से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) श्रीमान सुभाष जी रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने समाज में एकता, अनुशासन और सेवा भाव को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करना चाहिए।

सम्मेलन में मध्य प्रदेश से पधारे प्रसिद्ध कवि श्री रुद्र प्रताप सिंह जी ने अपने ओजस्वी और राष्ट्रप्रेरक काव्यपाठ से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनकी कविताओं ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामनारायण जायसवाल जी ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए मनीषा त्रिपाठी जी ने कहा कि हिन्दू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी संस्कारवान नारी में निहित है, जो परिवार के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री जितेंद्र पाल जी ने किया। अंत में अतिथियों का सम्मान कर सम्मेलन का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ उत्तर प्रदेश पर विशेष फ़ोकस के साथ चलने वाला एक विश्वसनीय डिजिटल समाचार मंच है। जो स्पष्ट व निष्पक्ष खबरों के लिए सदैव तत्पर रहता है। जनपद हो, प्रदेश हो या देश-विदेश, सच्ची खबरों को देखने के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहिए।

Related Articles

error: Content is protected !!