Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Bureaucracy: उत्तर प्रदेश में चार आईएएस अधिकारीयों का तबादला, जानिए किसको मिली कहां की तैनाती

Bureaucracy: उत्तर प्रदेश में चार आईएएस अधिकारीयों का तबादला, जानिए किसको मिली कहां की तैनाती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी शासनादेश के अनुसार महानिदेशक पर्यटन राजेश कुमार द्वितीय को उनके वर्तमान पद से हटाकर राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर राज्य सूचना आयोग में तैनात आईएएस अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा को महानिदेशक पर्यटन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही शासन ने प्रतीक्षारत चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार को राज्य सूचना आयोग का सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से आयोग के प्रशासनिक कार्यों में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं, एक अन्य आदेश के तहत आईएएस अधिकारी प्रांजल यादव से सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिए गए हैं। हालांकि वह सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के पद पर यथावत बने रहेंगे।

सरकार द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए दायित्व मिलने से संबंधित विभागों में कार्यकुशलता बढ़ने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद है।

administrator

Related Articles

error: Content is protected !!