Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

Kushinagar: स्कूली बच्चों का अनोखा कदम, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के चेहरे पर लाई मुस्कान

Kushinagar: स्कूली बच्चों का अनोखा कदम, वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के चेहरे पर लाई मुस्कान

कुशीनगर: जनपद के कसया स्थित अपने घर आंगन वृद्धा आश्रम में मंगलवार को एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवोदय विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और अपनी खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने प्रार्थना से की। इसके बाद उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, धार्मिक और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित कई सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित बुजुर्ग काफी भावुक और प्रसन्न नजर आए। बच्चों की प्रस्तुतियां उनके अध्यापकों के मार्गदर्शन में हुईं, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने बुजुर्गों के बीच फल, मिष्ठान, चादर और रोजमर्रा की जरूरत के सामान का वितरण भी किया। बच्चों के इस स्नेह और सेवा भावना से आश्रम का माहौल बेहद आत्मीय और भावुक हो गया।

वृद्धा आश्रम की प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जू सहित वहां रह रहे बुजुर्गों ने नम आंखों से बच्चों को आशीर्वाद दिया। बच्चों की समाजसेवा और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को देखते हुए आश्रम की ओर से उन्हें उपहार देकर विदाई दी गई।
यह कार्यक्रम समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आया कि हमें अपने जीवन में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा का भाव बनाए रखना चाहिए।

इस अवसर पर आश्रम के लेखाकार ऋषभ कपूर के साथ सुजित दास, रामा प्रजापति, रूचि, मनोज पाण्डेय, अरुण राव, ममता और सरिता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!