Hindi Express News
  • August 22, 2026
  • Last Update August 17, 2026 8:12 AM
  • Lucknow

विद्यालय में लापरवाही का खेल, सहायक अध्यापक पर शिकायतों का अंबार, ग्रामीणों का आरोप- अधिकारी क्यों हैं मेहरबान?

विद्यालय में लापरवाही का खेल, सहायक अध्यापक पर शिकायतों का अंबार, ग्रामीणों का आरोप- अधिकारी क्यों हैं मेहरबान?

महराजगंज: नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतरी स्थित सिविलियन विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापक की कार्यशैली को लेकर कई दिनों से गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संबंधित शिक्षक लंबे समय से नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इस संबंध में स्थानीय निवासी अमित कुमार शुक्ला ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि सहायक अध्यापक महेंद्र गुप्ता महीने में केवल दो-तीन दिन ही विद्यालय आते हैं और उपस्थिति रजिस्टर में नाम दर्ज कर वापस लौट जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कई बार शिक्षकों और ग्रामीणों के बीच इस विषय पर विवाद भी हो चुका है, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच के दौरान भी कई बार संबंधित अध्यापक अनुपस्थित पाए गए, लेकिन अधिकारियों द्वारा केवल औपचारिक नोटिस जारी कर मामले को टाल दिया जाता है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

लगातार अनुपस्थिति से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बच्चों की शिक्षा पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा।

वहीं, इस पूरे मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र ने हिंदी एक्सप्रेस न्यूज़ से बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित अध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

error: Content is protected !!