Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

महराजगंज में किसानों को मिली नई दिशा, मुख्यमंत्री रेशम योजना के तहत रतनपुर में चौपाल का आयोजन

महराजगंज में किसानों को मिली नई दिशा, मुख्यमंत्री रेशम योजना के तहत रतनपुर में चौपाल का आयोजन

महराजगंज: नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर स्थित राजकीय रेशम फार्म पर मंगलवार को मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के अंतर्गत रेशम मेला चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय रेशम बोर्ड लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. डीएन सिंह ने किया।

चौपाल में ग्रामीणों और किसानों को रेशम कीट पालन, शहतूत की उन्नत खेती तथा रेशम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर कोकून और रेशम धागों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिससे लोगों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. डीएन सिंह ने कहा कि रेशम कीट पालन किसानों और ग्रामीणों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी साधन है। उन्होंने विशेष रूप से आवास योजना के लाभार्थियों से इस कार्य को अपनाने की अपील करते हुए बताया कि विभाग की ओर से उन्हें प्रशिक्षण और परिश्रमिक का लाभ भी मिलेगा।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. सिंह ने रेशम फार्म का निरीक्षण किया और वहां तैयार की जा रही शहतूत पौधों की नर्सरी की सराहना की। साथ ही फार्म इंचार्ज एस.के. शुक्ला को शहतूत की फसलों की नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. एस.बी. सिंह, फार्म प्रभारी छोटे लाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश उर्फ बेचन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबूलाल यादव, प्रेम नारायण शर्मा, जगदीश यादव, प्रहलाद, राजू साहनी, अमरनाथ गिरी सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित रहे।

author

Related Articles

error: Content is protected !!