Hindi Express News
  • July 15, 2026
  • Last Update July 14, 2026 10:20 PM
  • Lucknow

प्यार में पागलपन! प्रेमिका की शादी तय होने से बौखलाया युवक टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्यार में पागलपन! प्रेमिका की शादी तय होने से बौखलाया युवक टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

महराजगंज: परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया में सोमवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई और शाम लगभग 7 बजे तक चली, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, महदेईया निवासी 20 वर्षीय विशाल भारती का सोनौली क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि फरवरी माह में युवक लड़की को अपने साथ ले जाकर शादी कर चुका था, लेकिन अगले ही दिन लड़की के परिजन उसे वापस ले गए। हाल ही में जब युवक को पता चला कि लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई है, तो वह आक्रोशित हो उठा।

विरोध स्वरूप युवक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका को बुलाने की मांग करने लगा। साथ ही, अपनी बात न माने जाने पर टावर से कूदकर आत्महत्या की धमकी देने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही परसामलिक थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन टावर के आसपास की भीड़ को हटाया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए घंटों तक समझाने का प्रयास किया।

कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद आखिरकार शाम करीब 7 बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसे सुरक्षा के मद्देनजर कस्टडी में रखा गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

author

Related Articles

error: Content is protected !!